फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह आग लगने से दो दर्जन घर राख

Sat, 12 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलियाकलां के अतरिया और सिंगाही के गांव मसुरहा में आग लगने से दो दर्जन छप्पर जलकर राख हो गए। अग्निकांडों में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पलियाकलां।  अतरिया गांव में शुक्रवार रात तेज आंधी के दौरान लगी आग ने कुछ ही पलों में एक  दर्जन से ज्यादा छप्परनुमा घरों को जलाकर राख कर दिया। इसमें दो बकरियों की जलकर मौत हो गई और हजारों रुपये की संपत्ति राख में बदल गई। अग्निपीड़ित खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं।
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आंधी के  दौरान  सियालुद्दीन के छप्परनुमा मकान में आग लग गई। इस दौरान उनके घर में कोई नहीं था। यहां लगी आग ने देखते ही देखते अन्य घरों को चपेट में  लेना शुरू कर दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण आग पर काबू  पाने की कोशिश करने लगे और उन्हें कामयाबी भी मिली लेकिन तब तक सलामत खान,  अलाउद्दीन, शहादत, निहालुद्दीन, जमालुद्दीन, फुरकान, शहाबुद्दीन, सुभहान  अली, मिसहुद्दीन, सुजाउद्दीन समेत 13 लोगों के छप्परनुमा घर जलकर राख हो चुके थे । इसमें सलामत खान और सिहालुद्दीन की दो बकरियां भी जलकर मर  गईं। प्रधानपति अमीर खां ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है। अग्निकांड के बाद यह परिवार खानाबदोश हो गए हैैं और खुले आसमान के नीचे  जीवन-यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिंगाही। घूरे की चिंगारी से लगी आग से गांव मसुरहा में एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

दमकल इंचार्ज विजय पाल ने बताया कि गांव मसुरहा निवासी बिरजू के परिवार वालों ने खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख घर के पास में बने चूल्हे में डाली थी। शनिवार दोपहर करीब डेढ बजे घूरा सुलगने लगा। तेज हवा के चलते उसने विकराल रूप धरण करते हुए बिरजू के घर को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते सियाराम, फूलचंद, कल्लू, राजकिशोर, परागी, प्रमोद, सकटू, पुरुषोत्तम, सुआलली, जगदीश, रामचंद्र समेत दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। घर में रखा आनाज, कपड़ा, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेखपाल सुरेश विश्वकर्मा ने भी गांव पहुंच कर नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेज दी है। बसपा के प्रभारी मो कयूम भी ने गांव पहुंच कर लोगों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें