फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में  बालिका सहित दो मरे

Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरी और फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

जिले में दो स्थानों पर हुए हादसों में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। खीरी और फूलबेहड़ थाना क्षेत्रों में बड़े वाहनों की लापरवाही से हादसे हुए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
सीतापुर जिले के थाना हरगांव के मोहल्ला तीर्थ निवासी 45 वर्षीय रेखा सिंह पत्नी राजकुुमार सिंह बुधवार की शाम बाइक से लखीमपुर से घर लौट रहीं थीं। बाइक को छोटे सिंह चला रहा था, जो महिला का रिश्तेदार हैै। रास्ते में गांव बाबागंज से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठी महिला और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रेखा सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक चालक छोटे सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलरिया। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव लखहा अलीगंज में सड़क किनारे रहने वाले महताब की 10 वर्षीय पुत्री नाजमीन बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए जा रही थी। सड़क क्रॉस करते समय अल्टो कार उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार लखीमपुर से भीरा की ओर जा रही थी। मामले की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें