फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में दो बच्चों ने पी दवा, एक की मौत

Mon, 01 Feb 2016 08:09 PM IST
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दंबलटांडा गांव में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों ने कूड़े के ढेर में पड़ी खांसी की दवा की शीशी से दवाई पी ली, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह साल की लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घर वाले कह रहे हैं कि शीशी में खांसी की दवा दी, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ रोहित पाठक का कहना है कि धोखे में बच्चों ने जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन

हादसा भीरा थाना क्षेत्र के दंबलटांडा की बस्ती में हुआ। बिजुआ से रामनगर कलां जाने वाले मार्ग के किनारे नदी कटान से विस्थापित झोपड़ी डालकर बसे हुए हैं। इसी बस्ती में रामचंद्र और हरविंदर के छप्पर भी पास-पास हैं। हरविंदर की पत्नी की मौत हो चुकी है, उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र की परवरिश हरविंदर की मां करती है। इस समय हरविंदर हरियाणा प्रांत में मजदूरी करने गया है। वहीं पड़ोसी रामचंद्र गांव में ही ड्राइवरी कर अपने परिवार को पालता है। रामचंद्र के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सोमवार को रामचंद्र का तीन साल का पुत्र राहुल और हरविंदर की छह साल की पुत्री आरती घर के पास ही खेल रहे थे। दोनो बच्चे खेलते-खेलते घर के पास ही नदी कटान से बने कछार की ओर चले गए। बताते हैं, इस कछार में दवा की शीशी पड़ी थी। जिसे इन बच्चों ने पी लिया। दवा पीते ही दोनों बच्चों की हालत बिगड़ गई, तभी पड़ोसियों की नजर बच्चों पर पड़ी, मौके की नजाकत देखकर बस्ती के लोग बच्चों को बिजुआ सीएचसी लेकर आए। सीएचसी तक आते आते राहुल की मौत हो चुकी थी, जबकि आरती का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। राहुल के परिवार वाले उसके शव को लेकर घर चले गए और देर शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर हादसे का शिकार आरती की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुआ के प्रभारी डॉ रोहित पाठक ने बताया कि ऐसा लगता है कि दोनों बच्चों ने जहरीला पदार्थ पिया था। क्योंकि एक्सपायरी खांसी की दवा से मौत नहीं हो सकती। वहीं बच्चों ने उल्टी की तो काफी बदबू आ रही थी, जिससे जहरीला पदार्थ होने की आशंका है। परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें