फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार की नकदी समेत बीस हजार के जेवर चोरी 

Wed, 24 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        निघासन। 
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार वालों के जागने पर बाइक छोड़कर भागे चोर       
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाइक पुलिस को सौंपी, रिपोर्ट दर्ज नहीं       
क्षेत्र के गांव रतनपुर में एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने दस हजार की नकदी संग करीब बीस हजार के जेवर चोरी कर लिए। उसके बाद चोर गोशाला में बंधी भैंस खोल रहे थे, तभी परिवार वालों के जागने और शोर करने पर चोर अपनी बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बाइक पुलिस को सौंपी हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।       
विज्ञापन

पढुआ चौकी के ग्राम पंचायत दरेरी के मजरा रतनपुर निवासी मिश्री गौतम अपने परिवार के साथ मंगलवार शाम घर पर लेटा था। रात करीब एक बजे घर के अंदर दीवार फांदकर घुसे चोरों ने घर में रखी दस हजार की नकदी और बक्से में रखी सोने की झुमकी, कान के कुंडल और पायल समेत करीब बीस हजार का सामान चोरी कर लिया। उसके बाद चोर गोशाला में बंधी भैंस को खोलने के लिए पहुंचे। अचानक भैंस की चहल कदमी से मिश्री लाल जाग गया और चोरों को देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया लेकिन चोर ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गए। गांव के बाहर खड़ी बाइक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गई। ग्रामीणों ने रात में पढुआ चौकी इंचार्ज को सूचना दी। कोतवाल जयकरन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बाइक किसकी है, इस बात का पता लगाया जा रहा है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें