फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक की आंखों में मिर्च झोंक कर लूट का प्रयास

Mon, 08 Feb 2016 08:23 PM IST
धौरहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की बाजार में सोमवार को कुछ लोगों ने एक व्यापारी के कार चालक की आंखों मे मिर्च झोंककर लूट का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना के बाद व्यापारी पुलिस को सूचना देने के बजाय चुपचाप वहां से चला गया।
विज्ञापन

लखीमपुर के व्यापारी अनिल अग्रवाल सोमवार को धौरहरा में अपनी सेंट्रो कार से आए। मेन मार्केट में ही उन्होंनें कार खड़ी कर दी तथा दुकानदारों सें मिलने चले गए। उनका ड्राइवर कौशल कार में ही बैठा रहा। इस बीच तीन युवक आए और कार में बैठे चालक कौशल की आंखों मे मिर्च पाउडर झोंक दिया और हाथापाई की। चालक के शोर मचाने पर आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वे लोग फरार हो गए। कस्बे के व्यापारी चालक को लेकर निजी चिकित्सक के यहां गए। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। व्यापारी अनिल अग्रवाल ने बताया हमलावर लूट के इरादे आए थे लेकिन सफल नहीं हो पाए। प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिह यादव ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना नही मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें