फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिला किसान का शव

Fri, 30 Jan 2015 07:06 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हेमपुर टांडा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसान का शव बरामद हुआ। किसान के सिर पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया है और पैरों में रगड़न केे निशान बने हुए हैं। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए अन्य दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खूंटी बुजुर्ग निवासी बटेश्वर यादव का 24 वर्षीय पुत्र रोशनलाल यादव 28 जनवरी को सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नदौआ गांव निवासी श्याम सिंह के साथ शाहजहांपुर के जमुका- जमुकी गांव में उसकी रिश्तेदारी में गन्ने का बीज लेने गया था,  लेकिन वह नहीं आया तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह औरंगाबाद क्षेत्र के हेमपुर टांडा गांव के लोगों ने लावारिस हालत में एक युवक का शव ट्रैक्टर-ट्रॉली में पड़ा देखा। जिस पर ग्रामीणों ने यह सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान रोशनलाल के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर रोशनलाल के पिता बटेश्वर और अन्य परिवारीजन हेमपुर टांडा पहुंचे। पिता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। बटेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने श्याम सिंह, अनूप निवासी नदौआ के अलावा दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। एसओ आनंद शाही ने बताया कि वारदात के पीछे अभी कोई रंजिश सामने नहीं आई है। शरीर पर किस चीज का चोट है। यह भी अभी साफ नहीं हो पाया है। रोशनलाल की हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केे बाद ही पता चल सकेगा कि रोशनलाल को किस हथियार से मारा गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें