एसएसबी बसही ने पिलर संख्या 200 के पास लावारिस एक किलो ग्राम चरस बरामद कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एसएसबी के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह गुरुवार शाम पिलर नंबर 200 के पास हमराहियों के साथ गश्त पर थे तो वहां देखा कि रास्ते में कोई सामान पड़ा है। देखने पर पता चला कि वह चरस का पैकेट है, जो उन्हाेंने उक्त पैकेट को कब्जे में लेकर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बरामद चरस की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है।