ट्रेजरी की सुरक्षा में तैनात तीन सिपाहियों ने शुक्रवार की शाम शराब पीकर आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है।
सदर कोतवाली के एसएसआई जय प्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राजकुमार तिवारी, श्याम देव प्रकाश और जसवंत की ट्रेजरी पर ड्यूटी थी। तीनों शराब पीने के बाद आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया और रिपोर्ट एसपी को दी है।