फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मजदूर सहित तीन लोगों की मौत

Thu, 17 Dec 2015 07:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा है तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

थाना खैराबाद जिला सीतापुर के ग्राम कोडनी निवासी 65 वर्षीय अली हसन बुधवार को थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम पिपराकलां में अपनी बेटी के यहां बाइक से आए थे। वापस जाते समय ओयल नहर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात में उनकी मौत हो गई।
ममरी/ संसारपुर। जिला बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के ग्राम बक्सीपुरा निवासी 45 वर्षीय राजकुमार गुरुवार को अपने मित्र की बहन सरला देवी को मैलानी से बाइक पर बैठाकर उसे ग्राम भगौनापुर रजागंज छोड़ने जा रहे थे। बताते हैं कि गोला-खुटार रोड पर छत्तीपुर गांव के सामने खुटार की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी जिससे राजकुमार बाइक सहित दूर जा गिरा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी महिला सरला देवी गंभीर घायल हो गई। चालक ट्रक समेत भाग निकला। जिसे संसारपुर चौकी पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फरधान। थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी 65 वर्षीय गंगाराम फरधान में बड़ी रेल लाइन की पटरी बिछाने के काम में दैनिक मजदूरी करता था। आज सुबह वह मजदूरी के लिए पैदल जा रहा था। गोला रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा ही था तभी लखीमपुर की ओर आ रहे एक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक के नीचे आ जाने से कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्स्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें