फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन लोगों की मौत

Fri, 01 Jan 2016 06:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम सुनसरी निवासी रुद्रप्रसाद मौर्य का 24 वर्षीय पुत्र राजू मौर्य गुरुवार शाम 6 बजे बाइक से खमरिया जा रहा था। ऐरा पुल के पास एक डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र हैदराबाद के बाद के ग्राम कुंवरपुर निवासी छेदालाल का 35 वर्षीय पुत्र राजकिशोर गोला में रिक्शा चलाने आता था। गुरुवार की शाम वह गोला से अपने गांव पैदल जा रहा था खुटार रोड पर मालवा ढाबे के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना क्षेत्र भीरा के ग्राम दुजईपुरवा निवासी सोहनलाल की 45 वर्षीय पत्नी रूपा गुरुवार को पड़रिया में लगे मेले में गई थीं शाम को पैदल लौट रही थी। मलूकापुर क्रेशर के पास एक ट्रक ने उसे कुचल दिया इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें