कार, सिम गायब, टूटा मिला एक मोबाइल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु से पूर्व मिली चोटें
गांव हसनापुर मजरा लकेसर निवासी कमीशन एजेंट सर्वजीत वर्मा के घर वालों को शक है कि सर्वजीत की हत्या पैसे के लेनेदेन को लेकर की गई है। पुलिस भी इस आशंका से इंकार नहीं कर रही है। घटना के बाद से उसकी कार भी गायब है।
गांव हसनापुर मजरा लकेसर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि भतीजा सर्वजीत वर्मा अपनी पत्नी नमिता वर्मा, दो बच्चों और भांजे के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे मोबाइल पर किसी से बात करने के बाद सर्वजीत अपनी कार से निकले थे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब सर्वजीत के कहने पर 18 वर्षीय भांजे शुभांशु घर से हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक लेकर छाउछ चौराहा स्थित एक होटल मालिक को दे दी। इसी बीच वहां पर दो युवक पहुंचे और होटल मालिक से चेक लेकर चले गए। शुभांशु ने सर्वजीत को कॉल की, लेकिन मोबाइल पर उसका संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही शाम करीब पांच बजे होटल पर मिले दोनों युवक अल्टो कार से सर्वजीत के घर के पास दिखे। थोड़ी देर बात मरणासन्न हालत में वहीं पर सर्वजीत पड़े मिले थे। परिवार वालों को शक है कि दोनों युवक सर्वजीत को मरणासन्न हालत में घर के पास ही डाल गए। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके भतीजे की हत्या पैसे के लेनदेन को लेकर की गई है। पुलिस भी इस बात से इंकार नहीं कर रही है। सर्वजीत वर्मा की मौत पिटाई से आईं चोटों से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
00000000
सर्वजाती को फेंकने के दोनों आरोपी फरार
घर वालों का कहना है कि दो आरोपियों में एक छाउछ चौराहा निवासी शातिर अपराधी है, दू सरा आरोपी पिपरिया बाईपास का रहने वाला है। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों के घरों पर दबिश दी तो छाउछ निवासी आरोपी के घर पर ताला पड़ा मिला, जबकि पिपरिया चौराहा निवासी आरोपी के न मिलने पर पुलिस उसके दो सगे भाइयों को पकड़कर कोतवाली लाई है।
0000000000
आखिरी कॉल खोलेगी घटना के कारणों का राज
घर वालों ने बताया कि सर्वजीत के पास दो मोबाइल थे। एक मोबाइल सही सलामत सर्वजीत के पास मिला है, जबकि उसका दूसरा मोबाइल टूटा हुआ था। उसमें से सिम भी गायब है। पुलिस का मानना है कि मृतक के मोबाइल पर आई आखिरी कॉल घटना का सही वर्कआउट कराने में काफी मददगार साबित होगी।
0000000000
वर्जन......
सर्वजीत की मौत पिटाई से आई चोटों से हुई है। घर वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप तिवारी, सदर कोतवाल