फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 14 Jun 2015 11:11 PM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मटेहनी गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मटेहनी निवासी दिलेराम का पुत्र 30 वर्षीय कौशल ने अज्ञात कारणों के चलते गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक युवक कौशल अर्द्धविक्षिप्त था, जिसके चलते वह काफी परेशान रहता था। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
युवती ने फांसी लगाकर जान दी ः लखीमपुर खीरी। मोहल्ला अर्जुनपुरवा में 21 वर्षीय युवती का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है। मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसमती ने मौके पर जानकारी हासिल कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अर्जुनपुरवा निवासी स्व.रमेश कश्यप की पुत्री 21 वर्षीय दीक्षा कश्यप दो वर्ष पूर्व पढ़ाई छोड़ चुकी थी। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें