फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की जगह निकली नकली मूर्ति

Sun, 14 Jun 2015 11:09 PM IST
महेवागंज खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन नंबर के लकी ड्रॉ में शामिल होना बताकर एक युवक से आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। भेजे गए पार्सल में नकली मूर्ति निकलने पर युवक को ठगी का एहसास हुआ। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शीतलापुर निवासी अपार सिंह ने बताया कि हफ्ते भर पूर्व उसके मोबाइल नंबर पर एक काल आई। काल करने वाले ने उसे उसके मोबाइल नंबर के लकी ड्रॉ में शामिल होना बताया, जिसमें एक ब्रांडेड कंपनी का महंगा मोबाइल सेट मिलने की बात कही गई। दो दिन बाद फिर काल आई तो मोबाइल निकट के पोस्ट आफिस में पार्सल से भेजना बताया गया। अपार सिंह का आरोप है कि मंगलवार को जब उसने तीन हजार रुपये का भुगतान कर पार्सल रिसीव किया, तो उसमें मोबाइल की जगह दो नकली मूर्ति निकली। ठगी का एहसास होने पर उसने काल बैक की तो वह स्विचआफ मिला। अपार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें