फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Sun, 24 May 2015 10:58 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी हुए हैं और एक की मौत हो गई। मृतक संपूर्णानगर से अपनी ससुराल मुरारखेड़ा आ रहा था। सूचना पर सीओ रामासरे सिंह सीएचसी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर निवासी ओमप्रकाश यादव के 35 वर्षीय पुत्र दुर्गेश यादव रविवार को बाइक से अपनी ससुराल मुरारखेड़ा आ रहे थे, इस दौरान निर्माणाधीन सड़क पर पड़ी बजरी से बाइक बेकाबू होकर गिर पड़ी और इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची संपूर्णानगर पुलिस उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र पलिया लाई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ रामासरे सिंह, पलिया थाना प्रभारी केपी सिंह सीएचसी पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के गांव सरियापारा निवासी मेलीराम के 19 वर्षीय पुत्र राम किशोर गांव के ही प्रह्लाद के 14 वर्षीय पुत्र शिवकुमार के  साथ बाइक सूढ़ा रोड पर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गिर पड़े और बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। इधर शहर के मोहल्ला रंगरेजान निवासी श्यामा गुप्ता साइकिल से घर जा रहे थे कि तभी पीछे से बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह जख्मी हो गए। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें