फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से हरदोई के युवक की मौत 

Thu, 22 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साइकिल से लौट रहा था रामबली 
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर कस्बा जेबीगंज में ट्रक की टक्कर से हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी 28 वर्षीय रामबली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव सैदापुर निवासी सोबरनलाल का पुत्र रामबली साइकिल से जंगबहादुरगंज आया था। सुबह वह साइकिल से घर वापस जा रहा था। पुलिस चौकी मोड़ के निकट सीतापुर से शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे  से साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल समेत हाईवे पर गिरने पर ट्रक का पहिया उसके सिर को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें