गांव सुरजीपुरवा में एक युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
गांव लोखंदरपुर निवासी 32 वर्षीय दिनेश कई सालों से अपनी ससुराल में पत्नी सोनावती के साथ रहता था। कपड़े खरीदने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। नाराज दिनेश ने सोमवार की रात करीब 10 बजे गांव के उत्तर की तरफ लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।