फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की शिकायत

Thu, 18 Jun 2015 10:57 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरकारगढ़ में बैनामे की जमीन पर बन रहे मकान को दरोगा ने रुकवा दिया है। पीड़ित ने डीएम और एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सरकारगढ़ के शमीम खां ने अधिकारियों को भेजी शिकायत में कहा है कि उन्होंने गांव के ही यूसुफ खां की जमीन खरीद कर मकान बनाने के लिए निर्माण सामग्री एकत्र की। तब पड़ोसी जक्कन खां, रकीम खां की शिकायत पर हैदराबाद थाना के दरोगा ने काम रोकवा दिया, एसओ ने लेखपाल से पैमाइश कराई तो जमीन का बैनामा सही निकला। पीड़ित का आरोप है कि हल्का दरोगा उस जमीन पर मकान बनाने नहीं दे रहा है बल्कि उसे धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें