फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Sat, 09 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मौत की गुत्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मिदनिया में पिटाई से घायल मानसिक मंदित की मौत का मामला
सदर कोतवाली के महेवागंज चौकी के गांव मिदनिया गढ़ी में पिटाई से घायल मानसिक मंदित युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत की गुत्थी को उलझा दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया हैै। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन

बता दें कि मिदनिया गढ़ी निवासी 26 वर्षीय मानसिक मंदित मनोज कुमार की बुधवार की शाम दबंगों ने बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई कर दी थी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह घायल मनोज की मौत हो गई थी। मृतक के पिता सोहन लाल ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने सूचना दर्ज कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने की रिपोर्ट दी है और विसरा प्रिजर्व किया है। हालांकि शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, लेकिन उससे मौत की पुष्टि नहीं हुई है। एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें