फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या के  मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ममरी।
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मृतका की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

पुलिस ने रेप, हत्या और पाक्सो एक्ट में दर्ज की रिपोर्ट
आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में हो रहा उपचार
 हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम मवेशी चराने गई दलित किशोरी की दुराचार के प्रयास में असफल रहने पर की गई गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की ओर से गांव के ही श्रवण कुमार आरख के खिलाफ रेप, हत्या और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कस्टडी में उसका इलाज करा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
बुधवार को थाना क्षेत्र की एक किशोरी खेतों की ओर पशु चराने गई थी। खोजबीन के दौरान उसका शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। परिवार वालों ने किशोरी के कपड़े अस्तव्यस्त मिलने पर रेप की आशंका जताई थी और आरोपी पर गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाया था। परिवार वालों ने गांव वालों के साथ आरोपी युवक को पकड़ लिया था और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप, हत्या और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीएचसी में भर्ती आरोपी को हिरासत में लेकर उसका उपचार कराया जा रहा है। किशोरी के साथ रेप हुआ या नहीं, मौत की वजह आदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के गले नहीं उतर रही है कहानी 
ममरी। दलित किशोरी की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गांव के कुछ लोगों के मुताबिक आरोपी युवक का किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक विवाहित है लेकिन उसकी पत्नी मौजूद नहीं है। बकौल पुलिस, किशोरी के परिवार वालों ने घटना के दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और उसकी पिटाई कर दी। मौके से पशु के गले में बंधी रस्सी खोलकर भागी किशोरी ने खेत में खड़े एक पेड़ की डाल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली थी। बकौल पुलिस, ग्रामीणों की मानें तो परिवार के लोगों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। एसओ का कहना है कि वादी की तहरीर पर युवक के खिलाफ रेप और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन प्रारंभिक जांच में कुछ अलग ही तथ्य सामने आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें