फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक की  पिटाई कर 45 हजार लूटे   

Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
loot demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिर पर असलहे की बट मारकर किया लहूलुहान
विज्ञापन

पीड़ित ने अपने ही दो साथियों पर घटना को अंजाम दिलाने की जताई आशंका   
थाना फूलबेहड़ क्षेेत्र के पिपरा गांव के पास वृहस्पतिवार की देर शाम पतरासी से बड़ागांव अपने घर जा रहे एक युवक की बाइक बदमाशों ने असलहों के बल पर रोक ली और उससे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर सिर और चेहरे पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल ने अपने ही दो साथियों पर घटना कराने की आशंका जताते हुए तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के बड़ागांव निवासी मौलाना रिजवान और शाहिद मुंबई से आ रहे थे। दोनों वृहस्पतिवार शाम रात रोडवेज की बस से पतरासी चौराहे पर उतरे। मौलाना रिजवान ने बताया कि रात में चौराहे पर गांव के लिए कोई साधन ना देख शाहिद ने गांव के ही जावेद को फोन कर पतरासी चौराहे पर बुला लिया। करीब आधा घंटे बाद जावेद बाइक लेकर पतरासी पहुंचा, जहां से तीनों एक बाइक पर सवार हो कर गांव के लिए निकल लिए। करीब एक किमी बाद थाना फूलबेहड़ के पिपरा गाव के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने पीछे से ओवरटेक कर बाइक रोकने को कहा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए जावेद ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इस पर हमलावरों ने लात मारकर बाइक गिरा दी और असलहे निकालकर लूटपाट करने लगे। मौलाना रिजवान ने जब विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी और सिर और चेहरे पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह घायल हो गए और उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। रिजवान के मुताबिक यह पैसा वह चंदा मांग कर ला रहे थे। बड़ागांव में बन रही मस्जिद मदरसा के लिए यह चंदा रमजान के महीने में करीब एक माह पहले मुंबई जा कर एकत्र किया था। उसने अपने साथी जावेद और शाहिद पर लूटपाट की घटना को तीन अज्ञात बदमाशों से घटना को अंजाम दिलाने की आशंका जताई है और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें