फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्ला मचा तो बच्ची को छोड़ गए अपहरणकर्ता

Mon, 13 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बिजुआ/गुलरिया।
विज्ञापन
kidnap - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भीरा पुलिस ने झाड़ा पल्ला
विज्ञापन

थाना भीरा क्षेत्र के गांव नौसर जोगी में घर के अंदर सो रही छह साल की बच्ची गिरीषा को कुछ लोग घर के अंदर से उठा ले गए। बच्ची के गायब होने के कुछ पल के बाद जब लोगों ने तलाश की और हल्ला मचना शुरू हुआ तो एक घंटे बाद बच्ची को छोड़ दिया गया। घर पहुंची बच्ची अपनी मां के आंचल से लिपट गई। उधर भीरा पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही है।
थाना भीरा की पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र के गांव नौसर जोगी निवासी बलराम उर्फ  कंपाउंडर ने बताया कि रविवार की रात उनके  साथ पुत्र और पत्नी के साथ दो बेटियां चारपाई पर सो रहे थे। रविवार रात में उनकी छह साल की पुत्री गिरीषा चारपाई से गायब हो गई। आधी रात को जब उनकी पत्नी की आंख खुली तो देखा कि गिरीष चारपाई पर नहीं थी। पत्नी ने घर के  अंदर और बाहर आकर पुत्री की तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने उसके गायब होने की जानकारी अन्य सदस्यों को दी। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। शोरशाराबा होने पर गांव के तमाम ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के साथ परिवार वालों ने गिरिषा की तलाश शुरू कर दी।  रात करीब एक बजे गिरिषा रोती हुई गांव की सड़क की तरफ से घर की ओर आती मिल गई। ग्रामीण जब उसे लेकर घर पहुंचे तो डरी सहमी बच्ची मां के आंचल से लिपट गई। परिवार वालों ने जब गिरीषा से पूछा तो उसने बताया कि उसे चारपाई से कुछ लोग गोद में उठाकर ले गए थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सुबह परिवार के लोग बच्ची को लेकर पुलिस चौकी बिजुआ पहुंचे। बच्ची के पिता बलराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। उधर पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोला अनुराग दर्शन के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। बच्ची सही सलामत घर वापस आ गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें