फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री

Mon, 13 Jun 2016 10:50 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
jaharkhurani - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रोजवेज की बस में एक यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गया, जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर सुबह सवा छह बजे आयी गोला डिपो की यूपी 31टी/5391 बस में यात्री जयभीम नगर मेरठ निवासी दुर्गा सिंह जहरखुरानी का शिकार मिला, उसे कंडेक्टर जोगेंदर सिंह ने सीएचसी में भर्ती कराकर उसके सामान को डिपो में सुरक्षित रखवा दिया। कंडेक्टर ने बताया कि यात्री शाहजहांपुर से बस में बैठा था। जब बस सुबह बस अड्डे पर आयी तो सारे पैसेंजर उतर गए। एक सीट पर यात्री को पड़ा देखकर उसे उठाने का प्रयास किया तो वह बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी गई। उसके बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मेरठ जिले के जयभीम नगर निवासी दुर्गा सिंह (40) के रूप में हुई है। यात्री का इलाज नगर की सीएचसी में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत स्थिर बनी थी। यात्री मटमैले रंग की धारीदार शर्ट और काली पैंट पहने है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें