नीमगांव क्षेत्र के गांव लखनापुर स्थित बालाजी ब्रिक फील्ड के मालिक को मिर्जापुर गांव में खरीदी गई मिट्टी की खुदाई करने पर खेत स्वामी ने दौड़ा लिया। वहां से भागने के बाद भट्ठा मालिक ने थाने में तहरीर दी है।
बालाजी ब्रिक फील्ड के स्वामी रमेश वर्मा ने बताया कि मिर्जापुर गांव निवासी रामऔतार के खेत से चार फिट मिट्टी खरीदी थी, जिसका इकरारनामा भी बनाया गया था। मंगलवार को वह मजदूरों को लेकर मिट्टी खुदवाने के लिए खेत पर गए थे। तभी खेत मालिक रामऔतार ने मिट्टी खोदने से मना कर दिया, जिस पर भट्ठा स्वामी ने इकरारनामा दिखाया। आरोप है कि इस पर खेत स्वामी आगबबूला हो गया और जान से मारने की धमकी देकर दौड़ा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।