फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग पर अड़े परिवार वाले, शव दफनाया

Sun, 24 Jan 2016 12:27 AM IST
उचौलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां के गांव शंकरपुर में शुक्रवार तड़के संदिग्ध हालात में मरे बलराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा प्रिजर्व किया गया है। वहीं मृतक के परिवार वालों ने आरोपी प्रधानपति समेत उसके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से नहीं किया, शव दफना दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह शंकरपुर निवासी बलराम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी रामादेवी ने ग्राम प्रधानपति और उसके भाइयों पर बलराम की हत्या करने का आरोप लगाया था। चौकी पुलिस ने शुक्रवार को बलराम के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया था, लेकिन बलराम की पत्नी रामादेवी ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से करने से मना कर दिया और शव को दफना दिया। चौकी प्रभारी रामसिंह पवार ने बताया कि बलराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें