फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को जबरन बाइक पर बैठा ले गए दबंग

Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
किडनैपिंग
विज्ञापन
- पुलिस ने अभी तक नहीं दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

कोतवाली के गांव गुलौली निवासी एक विधवा की 16 वर्षीया पुत्री को दूसरे गांव के कुछ दबंग बाइक पर जबरन बैठा कर अपहृत कर ले गए। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की लेकिन वह टरकाती रही। घटना 10 दिसंबर की है।
महिला ने बताया कि वह 10 दिसंबर को किसी जरूरी काम से बाहर गई थी। तभी असौवा गांव के मुन्ना सिंह और विकास बाइक से उसके घर आए, मां के बारे में पूछा जब उन्हें पता चला कि मां घर पर नहीं है तो उसे बाइक पर जबरन बैठा लिया और रफू चक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने मोहम्मदी कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस टस से मस नहीं हुई है। महिला ने 1090 नंबर पर भी शिकायत की तो उसे बताया गया कि पुलिस मौके पर पहुंच रही है, लेकिन कोतवाली से महज साढ़े तीन किमी दूर गुलौली गांव में पीड़िता को अब तक पुलिस का इंतजार है। क्षुब्ध पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें