फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने लगाया लूटपाट का आरोप

Tue, 05 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घटना संदिग्ध मानकर पुलिस ने शुरू की जांच 
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी रजत रंजन गुप्ता ने दो अज्ञात युवकों पर पिटाई कर दो मोबाइल और पर्स लूट ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी रजत रंजन गुप्ता ने बताया कि वह बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह लखनऊ जाने के लिए रिक्शे से रोडवेज बस अड्डे जा रहा था। नईबस्ती चौराहा के पास दो युवकों ने तमंचे के बल पर रिक्शा रोक लिया और उसकी पिटाई कर तमंचे के बल पर पर्स और दो मोबाइल लूट लिए और भाग निकले। पर्स में दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस था। छात्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें