फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर हावी रहा पशु चोर गिरोह, सोती रही पुलिस

Tue, 05 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
car - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ी गई पशुओं से भरी पिकअप 
विज्ञापन

थाना नीमगांव और मितौली क्षेत्र में पशु गिरोह के सदस्य एक के बाद एक पशु चोरी करते रहे, लेकिन इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी, ग्रामीणों की सतर्कता से पशु चोरी जाने से बच गए। ग्रामीणों ने पशुओं से भरी पिकअप को पकड़ लिया और उसके चालक को पकड़कर नीमगांव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
मंगलवार की रात पशु गिरोह के सदस्य थाना नीमगांव के अमेठी निवासी फिरासत अली उर्फ मुन्ना की घर के बाहर बंधी दो भैंस चोरी कर ले गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह सोकर उठे तो देखा भैंसें गायब थी। जिस पर उन्होंने परिवार वालों के साथ भैंसों की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को भी चोरी होने की जानकारी दी। पड़ोसी गांव हर्रेया के सतर्क हुए ग्रामीणों ने तीन भैंस लादकर जा रही पिकअप को रोककर चालक को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना नीमगांव पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के मोबाइल नहीं उठे। जिस पर किसी ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल के 100 नंबर पर दी। कंट्रोल की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर हर्रेया पहुंचे हल्का सिपाही ने ग्रामीणों को दो अन्य आरोपियों को भगाने का आरोप लगाते हुए उल्टा हड़काना शुरू कर दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। जब यह सूचना प्रभारी एसओ मनोज कुमार को मिली तो उन्होंने अन्य फोर्स मौके पर भेजा और पशुओं समेत पिकअप को कब्जे में लेकर सीतापुर जिले के थाना मछरेहटा के गांव रमपुरवा निवासी चालक मुलायम सिंह को थाने ले आए। प्रभारी एसओ मनोज कुमार ने बताया कि चालक ने जानकारी दी है कि पिकअप में सवार तीनों भैंसें थाना फरधान क्षेत्र के गांव चिनहारपुर से चोरी कर लाई गईं थी। पशु स्वामी ने थाने पहुंचकर अपने पशुओं की शिनाख्त की है। 100 नंबर की सूचना के बाद उधर मितौली पुलिस भी सक्रिय हुई। वहां के दरोगा शिवमूर्ति सिंह ने 100 नंबर पर काल करने वाले शिकायतकर्ता को फोनकर जानकारी हासिल की और कहा कि उनके थाना क्षेत्र से भी दो भैंसें चोरी हुई हैं। अमेठी से चोरी की गईं दोनों भैंस पास के ही एक तालाब में चोर छोड़कर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं आज ही अवकाश से लौटा हूं। मामला संज्ञान में आया है। ग्रामीणों की तहरीर पर पिकअप चालक मुलायम सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामद भैंसें फरधान क्षेत्र से चोरी हुईं थी, जिनकी रिपोर्ट फरधान में दर्ज है। पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है।  
-जावेद अख्तर, एसओ, नीमगांव  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें