फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन लोग मरे

Thu, 21 May 2015 07:31 PM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र के ईसानगर बाईपास पर भूसा लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। ट्रैैक्टर के नीचे दबने से चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रॉली पर बैठे तीन मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन, एएसपी एपी सिंह और एसडीएम ज्ञानप्रकाश घटनास्थल पर पहुंच गए।  
विज्ञापन

रुद्रपुर सालिम निवासी ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय सुनील कुमार का भूसे का कारोबार था। बृहस्पतिवार की सुबह सुनील अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कटौैली से भूसा भरकर सिसैया गांव जा रहा था। ट्रैैक्टर पर गांव के ही मजदूर 35 वर्षीय तीरथ और 16 वर्षीय नीरज बैठे थे, जबकि भूसा भरी ट्रॉली पर इसी गांव के तीन अन्य मजदूर राजेश, दिनेश और पप्पू बैठे थे। ईसानगर-बिशुनपुर मार्ग पर रास्ते में बाईपास के पास ट्रैक्टर के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के लिए सुनील ने ट्रैक्टर को दूसरी तरफ मोड़ा तो उधर कुछ लड़कियां कच्चे आम बीन रहीं थीं। लिहाजा चालक सुनील ने एक बार फिर ट्रैक्टर की स्टेयरिंग को दूसरी तरफ मोड़ा, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर के चारों पहिये ऊपर हो गए, जिससे उसपर बैठे सुनील, तीरथ और नीरज दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ लग गई। ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका, तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया था। इधर ट्रॉली पर बैठे राजेश, दिनेश और पप्पू घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने राजेश को गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। तीनों मृतक और घायल एक ही गांव रुद्रपुर सालिम के रहने वाले हैं, तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
एसडीएम, धौरहरा ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन मृतकों के नाम जमीन होगी, उनके परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ मिलेगा। अन्य को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

शवों का पोस्टमार्टम कराने एसओ भी पहुंचे
हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना पाकर एसपी अरविंद सेन ने घटनास्थल का जायजा लिया और कारणों की पड़ताल की। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसओ रामकुमार यादव मयफोर्स शवों का पोस्टमार्टम कराने लखीमपुर पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें