फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने चेकिंग के दौरान बरामद किया अफीम जैसा पदार्थ      

Sat, 27 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा। 
विज्ञापन
ssb - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झोला छोड़कर फरार हो गया नेपाली, पुलिस के किया सुपुर्द      
विज्ञापन


39वीं वाहिनी एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के प्रवेश द्वार पर नेपाल से आते हुए एक नेपाली युवक को रोका तो वह अपने साथ लाए जा रहे झोले को छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एसएसबी के साथ चेकिंग की तो उसमें अफीम जैसा कच्चा पदार्थ बरामद हुआ है।       
विज्ञापन

भारत-नेपाल की सीमा के प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान इंचार्ज प्रेम सिंह, जवान आलोक सिंह, रूपेश कुमार, मानवेंद्र सिंह, अर्जुन आदि ने नेपाल से भारत आते एक युवक को रोकना चाहा। युवक के हाथ में झोला था। एसएसबी जवानों के रोकने पर वह भाग खड़ा हुआ। जवानों ने उसको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी सूचना जवानों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और एसएसबी ने उसको ढूंढने का प्रयास किया। झोले की तलाशी लेने पर उसमें से अफीम जैसा कच्चा पदार्थ बरामद हुआ। जिसका वजन एक किलो नौ सौ ग्राम है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत बताई गई है। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बरामद माल को जब्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दो पैकेटों में भूरे रंग का पाउडर है जो अफीम लग रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें