नेपाली और भारतीय करेंसी भी बरामद, चालान भेजा
बरामद कोकीन की कीमत करीब 70 लाख आंकी गई
एसएसबी बरसोला ने गुरुवार शाम चेकिंग के दौरान दो नेपाली युवकों के पास से 70 ग्राम कोकीन, 45 हजार रुपए नेपाली और 1800 रुपये भारतीय करेंसी के साथ एक बाइक बरामद की है। एसएसबी के मुताबिक बरामद कोकीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 70 लाख आंकी गई है। एसएसबी ने बरामद माल समेत आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बरामद माल को सीज कर आरोपी का चालान भेज दिया है।
एसएसबी बरसोला पोस्ट के इंस्पेक्टर उत्तम कौशिक ने बताया की सहायक कमांडेंट नारायण राम की अगुवाई में बरसाइत मेले में सुरक्षा के लिहाज से सीमा पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार शाम नेपाल से भारत आते समय नेपालियों को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान इन नेपाली युवकों के पास से 70 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
एसएसबी ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो इन लोगों ने कबूला कि तिकुनिया क्षेत्र में किसी से इसकी डील करने वाले हैं एसएसबी ने बताया कि इनके पास से 45 हजार रुपये की नेपाली करेंसी और 1800 रुपये भारतीय भी बरामद हुई है। एसएसबी ने इन आरोपियों को माल समेत तिकोनिया कोतवाली के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली के एसएसआई वीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अनंतराम और केशव चौधरी निवासी नेपाल बताया है और इनके पास से बरामद माल को सीज कर इनका चालान भेज दिया गया है। चेकिंग के दौरान एसएसबी की टीम में राजीव कुमार सिंह, मोहम्मद नजीम, विकास कुमार, शीशराम सहित कई जवान थे।