फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश महिलाओं ने दुकान से उड़ाए 25 लाख के गहने

Fri, 26 May 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आभूषण - फोटो : symbolic
विज्ञापन
व्यापार मंडल जिला प्रभारी रमेश सेठ की अकबरपुर नगर स्थित सराफा दुकान से शुक्रवार को ग्राहक बनकर आईं कुछ नकाबपोश महिलाओं ने लगभग 25 लाख के गहने उड़ा लिए और मौका देख भाग गईं। घटना की तहरीर अकबरपुर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। उद्योग व्यापार मंडल जिला प्रभारी रमेश सेठ की शहजादपुर सब्जी मंडी में सराफा की बड़ी दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दुकान पर उनके भाई भूपेंद्र अकेले बैठे थे जबकि बड़ी संख्या में महिला व पुरुष ग्राहक भी दुकान पर मौजूद थे। इसी बीच चार नकाबपोश महिलाएं दुकान पर पहुंची और एक किनारे बैठकर सोने के गहने देखने लगीं। इसी बीच दुकान के दूसरे कोने पर बैठे एक शख्स ने जेवरात खरीद के बाद भुगतान देना शुरू किया तो भूपेंद्र उसमें व्यस्त हो गए।

इसी बीच एक नकाबपोश महिला ने मौके का फायदा उठाते हुए सोने के जेवरात से भरा एक डिब्बा दुकान के काउंटर से उठा लिया और अपने बैग में रख लिया। इसके बाद वे महिलाएं गहना पसंद न आने का हवाला देते हुए, चुपचाप वहां से चली गईं। कुछ देर बाद भूपेंद्र ने सोने के गहने से भरे डिब्बे की खोजबीन शुरू की तो डिब्बा नदारद पाया। इस पर वह सन्न रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने चेन्नई गए अपने बड़े भाई रमेश सेठ को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अकबरपुर में मौजूद परिवारीजनों ने नगर के विभिन्न हिस्सों में नकाबपोश महिलाओं की खोजबीन शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में अकबरपुर थाने पहुंचकर लगभग 800 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो जाने की तहरीर दी गई। बताया गया कि लगभग 25 लाख के गहने महिलाओं ने पार कर दिए।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुुरू कर दी है। इस बीच जिला मुख्यालय पर महिलाओं द्वारा झांसा देकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने पर व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। कहा गया कि घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाए। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें