भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने नेपाल से आ रहा लाखों रुपये का गुटका और क्रीम पकड़ी है। यह माल मोहाना नदी घाट से भारत में लाया जा रहा था। उधर नेपाल पुलिस ने भी भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा हजारों रुपये का हार्डवेयर का सामान और चीनी की है। एसएसबी और नेपाल पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है।
बृहस्पतिवार की रात एसएसबी ने नेपाली नदी के मोहना घाट पर नाकेबंदी की। इस समय नेपाल से कुछ लोग माल लाते दिखाई दिए, जब उन लोगों की नजर एसएसबी जवानाें पर पड़ी तो वे माल छोड़ कर भाग निकले, बरामद माल में लाखों रुपये का गुटका और क्रीम शामिल है, इसे एसएसबी ने अपने कब्जे में ले लिया है। सहायक कमांडेंट विजय कुमार दीक्षित ने बताया कि बरामद माल का सीजर बना कर पलिया कस्टम को सौंपा जाएगा। उधर नेपाल के धनगढ़ी के चटकपुर में बिना कस्टम ड्यूटी अदा किए जा रहे हजारों रुपये के हार्डवेयर के सामान और चीनी को बरामद किया गया। इसी प्रकार नरायनपुर क्षेत्र में मोटर साइकिल का सामान बरामद किया गया।