फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र-पुत्री की नौकरी के लिए बिकवाया मकान

Fri, 06 Feb 2015 06:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्र-पुत्री को विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक स्वास्थ्यकर्मी ने बहादुरनगर की एक महिला से उसका मकान तक बिकवा दिया और पूरी रकम हजम कर गया। पीड़ित महिला ने एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपी स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। महिला का कहना है कि रकम वापस मांगने पर स्वास्थ्यकर्मी अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि आरोपी स्वास्थ्यकर्मी शहर के ही निघासन रोड स्थित एक मोहल्ले में रहता है। बहादुरनगर निवासी महिला सुमन शर्मा ने पत्र में बताया कि एक साल पहले स्वास्थ्यकर्मी ने एक पुत्र और एक पुत्री को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए आठ लाख रुपये खर्च होने की बात कही। उसने कहा कि अगर रुपया कम पड़ रहा हो तो वह मकान बेच दे। सरकारी नौकरी मिलने के झांसे में आकर सुमन शर्र्मा ने अपना मकान बेच दिया और पूरी  रकम स्वास्थ्यकर्मी को दे दी। महिला का कहना है कि कई महीने बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उसने अपना पैसा वापस मांगा। महिला का आरोप है कि अब स्वास्थ्यकर्मी नौकरी के नाम पर ली गई रकम वापस नहीं दे रहा है और परिवार को भी धमकी दे रहा है। एएसपी ने बताया कि सुमन शर्मा और आरोपित स्वास्थ्यकर्मी का पारिवारिक संबंध है। सुमन ने इससे पहले डीएम को भी तीन बार प्रार्थना-पत्र दिया है जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें