फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगहाखुर्द के एक घर से लाखों की चोरी 

Sat, 29 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही।
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंगहाखुद निवासी रमेश कुमार के घर बुधवार की रात चोर घुस गए और कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर 26 हजार रुपये की नगदी समेत करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

गांव सिंगहाखुर्द निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार की रात बच्चों के साथ बरामदे में सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर दीवार कूदकर घर में घुस आए और कुंडी खोलकर कमरे में घुस गए। चोर कमरे के अंदर रखी सेफ का लॉक तोड़कर 26 हजार रुपये नगद और करीब एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह वह लोग सोकर जागे। कमरे के अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी होने की सूचना पर आसपास के तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें