फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत 

Sat, 29 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मरने वालों में एक तहसील कर्मचारी भी शामिल
विज्ञापन

तीन अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
गुरुवार की शाम पलियाकलां स्थित चीनी मिल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक पर सवार थाना भीरा के गांव महेशापुर निवासी परमेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गांव के ही 60 वर्षीय मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
खीरी टाउन। शुक्रवार की सुबह नगर के मोहल्ला तबेला निवासी इस्लामुद्दीन ने बताया कि उनकी मां 55 वर्षीय शाबिरा सड़क के किनारे खड़ीं थीं। इसी बीच निकली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने शाबिरा को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में कस्बे से किशनपुर सेंक्चुुरी जाने वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। इसमें मरने वाले की पहचान पलिया तहसील के चपरासी शिवकुमार (59) के रूप में हुई। मृतक शिवकुमार मूलरूप से देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के दलपति डलविया गांव का रहने वाला था, चपरासी की नौकरी के चलते वह कई साल से कस्बे में ही परिवार के साथ रह रहा था। मृतक की पत्नी कंचन देवी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें