फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का शव देखकर घरवाले हुए बेहाल

Thu, 17 Sep 2015 11:24 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे योगेश की मौत की खबर पाकर उनके पिता रमेश कुमार मिश्रा और शीला मिश्रा पर गमों का पहाड़ तो टूट ही चुका था, लेकिन जब वह गुजरात से देर रात यहां पहुंचे तो माहौल कुछ और ही था। शव देखते ही उनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब बह निकला।
विज्ञापन

माता-पिता गुजरात गए थे। उन्हें क्या मालूम था कि उनकी वापसी पर उनका इकलौता लाल उनको नहीं मिलेगा। मृतक योगेश की मौत मंगलवार की रात जिला मुख्यालय से बाइक से लौटते समय मलूकापुर के पास हो गई थी। योगेश का शव बाइक पर ही पुलिया में पाया गया था। पत्नी अनामिका का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कभी चार साल के अभी मिश्रा और दस माह की बेटी ओवी को देख कर रो पड़ती हैं तो कभी जेहन में पति की यादें घुमड़ने से उनके आंसू रुकने का नाम नहीं लेते। बृहस्पतिवार को शारदा नदी तट पर योगेश का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें