फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से प्रहार कर साढ़ू को किया घायल, मौत 

Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फरधान।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाजायज संबंधों के शक में हुई वारदात, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

एक बार फिर अवैध संबंधों का शक रिश्तों पर भारी पड़ गया। मनिकापुर गांव में पत्नी के साथ नाजायज रिश्तों के शक में एक व्यक्ति ने थाना खीरी के गांव भनवापुर निवासी बड़े साढूृ 48 वर्षीय सुंदरलाल पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घायल सुंदरलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर करने के बाद परिवार वाले जब उसे लखनऊ ले जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र मोहनलाल की तहरीर पर आरोपी साढ़ू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
पुलिस के मुताबिक गांव भनवापुर निवासी सुंदरलाल और गोला कोतवाली के द्वारिकानगर निवासी रामस्वरूप सगे साढ़ू हैं। दोनों की ससुराल थाना फरधान के गांव मनिकापुर में है। इनके ससुर निरंजन लाल की मौत हो चुकी है। रामस्वरूप कई वर्षों से मनिकापुर में ही परिवार समेत रहता है। रविवार को साले खुशीराम के पोते की छठी थी। सुंदरलाल भी कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल आया था। सुंदरलाल की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया रामस्वरूप को शक था कि सुंदरलाल के उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध है। सोमवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई थी। सोमवार रात में सोते समय मौका पाकर रामस्वरूप ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुंदरलाल पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए और फरार हो गया। घायल सुंदरलाल को एंबुलेंस से सीएचसी फरधान से लखीमपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मंगलवार को मृतक के बेटे मोहनलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामस्वरूप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रामस्वरूप को शक था कि उसकी बीवी से मृतक के नाजायज संबंध हैं। इसी प्रतिशोध में उसने उसका कत्ल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 
- तपेश्वर सागर, एसओ फरधान 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें