फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के घर देसी बम फेंककर मांगी रंगदारी

Thu, 06 Aug 2015 07:14 PM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बजहा गांव के बीडीसी सदस्य के घर पर बुधवार की मध्य रात अज्ञात लोगों ने दो देसी बम फेंके, जिसमें एक बम छत पर फटा और दूसरा आंगन में गिरा लेकिन फटने से रह गया। धमाके की आवाज पर जागे घरवालों के अलावा ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्हें मेन गेट पर एल्युमिनियम के तार से लटकता धमकी भरा पत्र मिला। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

बजहा गांव निवासी बीडीसी सदस्य राधामोहन तिवारी अपने घर के आंगन में पत्नी कौशल्या, बेटी जय देवी और पोती तान्या के साथ सो रहे थे और इनका बेटा उत्तम तिवारी अपनी पत्नी नीरा तिवारी और बेटी रामकांति के साथ छत पर सो रहा था। राधामोहन तिवारी के मुताबिक बुधवार रात 1.05 पर घर की पश्चिमी छत पर एक देसी बम गिरा और तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद दूसरा बम आंगन में उनके पलंग के पास गिरा, जो नहीं फटा। तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों सहित परिवार के लोग भी जाग गए। गेट की तरफ देखा तो मेन गेट पर एल्युमिनियम तार से लटकता एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें दो लाख की रंगदारी मांगी गई थी,  साथ ही धमकी दी गई थी कि 15 अगस्त की रात मौत की रात होगी। राधामोहन तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल विजय प्रताप ने बताया कि मौका मुआयना किया है। मौके से सुतली बम बरामद किया गया है। धमकी भरे पत्र की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया किसी शरारती तत्व का काम लगता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें