फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदब के रिश्तेदार को भी मारने की धमकी, रिपोर्ट

Mon, 01 Jun 2015 08:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन कस्बा निवासी शफाकत हुसैन फारुखी उर्फ अदब की हत्या के मामले का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन रविवार की देरशाम मृतक के एक रिश्तेदार युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बम पर राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रोक लिया। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने युवक से किसी लड़की के बारे में पूछा और उसके साथ मारपीट की। किसी तरह बच निकलने के बाद खीरी टाउन निवासी युवक ने राजापुर पुलिस चौकी जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को बाजार में मोबाइल की दुकान चलाने वाले शफाकत हुसैन फारुखी उर्फ अदब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता इरशाद हुसैन फारुखी की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इसका खुलासा करने में जुटी ही थी, कि रविवार की रात को खीरी कस्बा निवासी नवाज अहमद रिजवी लखीमपुर से घर लौट रहा था। रास्ते में खुशबू नर्सरी के पास दो बाइक सवार दो लोगाें ने असलहे के बल पर नवाज को रोक लिया और उसे धमकाकर किसी लड़की के बारे में पूछताछ करने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने नवाज को गोली मारने की धमकी दी, तभी दूसरे बदमाश के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। इसके बाद दोनों बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद नवाज फौरन राजापुर पुलिस चौकी पहुंचा और चौकी इंचार्ज को पूरा वाकया बताया। सूचना पाकर सीओ सिटी एमपी सिंह और कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने भी पीड़ित युवक से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रेम प्रपंच में युवक की हत्या का शक गहराया
अदब हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश में अब तक जो तथ्य जुटाए गए हैं, उससे मामला प्रेम प्रपंच का प्रतीत हो रहा है। हालांकि चर्चाओं का बाजार भी इसी ओर इशारा कर रहा था, लेकिन परिवार वालों ने कोई कारण नहीं बताया था। लिहाजा पुलिस पशोपेश में थी, लेकिन सिलसिलेवार जुड़ रही कड़ियों से काफी हद तक तस्वीर साफ होने लगी है। रविवार की रात को नवाज से बदमाशों ने किसी लड़की के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी, जो मारे गए अदब का रिश्तेदार बताया जाता है।
विज्ञापन

कॉल डिटेल से पुलिस को मिले सुराग
इस हत्याकांड में हत्यारों के बारे में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं, लेकिन मृतक अदब के मोबाइल कॉल डिटेल से अहम सुराग जरूर मिले हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि लखनऊ की एक महिला से अदब की लंबी बातचीत होती थी। इसके अलावा भी एक अन्य लड़की से बातचीत के क्लू मिले हैं।
दुकान पर काम करने वाले लड़के को उठाया
खीरी पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के लिए कवायद तेज कर दी है। इस कड़ी में अदब की दुकान पर काम करने वाले एक लड़के को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे को पुलिस टीम साक्ष्यों के संकलन में जुटी है, जिसके आधार पर शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें