फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रामगुनी हत्याकांड के आरोपी हिरासत में

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
murder
- घर में घुसकर दिनदहाड़े गला काटने का मामला

गांव शिवलाल पुरवा में रामगुनी हत्याकांड के नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उधर, रामगुनी का आज गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया गया है। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे रामगुनी अपनी पुत्री प्रीती के साथ घर पर बैठी थी। इसी बीच उसका सगा भतीजा अपने साथी के साथ हाथ में बांका और तलवार लेकर आया और घर में घुसकर रामगुनी पर प्रहार करने लगा। इस दौरान रामगुनी को बचाने के लिए प्रीती भी आ गई, लेकिन हमलावरों ने उसे भी बांके से प्रहार कर घायल कर दिया। रामगुनी हमलावरों से बचने के लिए चीखती हुई घर के बाहर भागी। वह लोग उसे दौड़ाकर विवादित भूमि के पास पकड़ लिया और ताबड़तोड़ प्रहार कर उसका सिर कलम कर दिया। रामजस ने बताया कि घर के बाहर पड़ी भूूमि पर उसके छोटे भाई बनवारी लाल का बेटा धर्मेंद्र कब्जा करना चाहता था। इस बात को लेकर उसकी गैरमौजूदगी में रामगुनी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र और रामदुुलारे के खिलाफ हत्या का प्रयास और घर में घुसकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रामदुलारे और धर्मेंद्र दोनों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें