थाना मैलानी क्षेत्र के एक गांव में सलावतनगर की ग्राम प्रधान के पुत्र द्वारा कक्षा दस में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। जबकि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना मैलानी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की कक्षा 10 में पढ़ने वाली 15 वर्षीया दलित छात्रा 16 नवम्बर की रात घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे ग्राम प्रधान का पुत्र घर में घुस कर छात्रा के कमरे को अंदर से बंद कर लिया और छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाना मैलानी पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस नें पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। मैलानी के एसओ अजय यादव का कहना है कि आरोपी और पीड़िता दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।