फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के घर से लाखों की चोरी

Wed, 23 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- दरवाजे का ताला तोड़कर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी में प्रधानाचार्य के मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर, नकदी समेत लाखों की चोरी कर ली है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी प्रधानाचार्य अंबरीश कुमार के सूने पड़े मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर 22/23 नवंबर की रात चोरों ने नकदी, जेवर समेत लाखों की चोरी कर ली है। मोहल्ले वालों ने सुबह मकान का दरवाजा खुला देेख अंदर जाकर देखा तो घटना की सूचना फोन से उन्हें दी। दोपहर बाद परिवार सहित घर पहुंचे प्रधानाचार्य अवरीश कुमार ने बताया कि वह रामसनेही घाट बाराबंकी में सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य हैं। दो दिन पूर्व उनकी पत्नी पुष्पा की तबियत खराब हो गई थी, इसलिए वह और पुत्री अचिन्तया के साथ मकान में ताला डालकर बाराबंकी गईं थीं। घर लौटकर आने पर उन्हें मकान की निचली मंजिल के कमरे और दूसरी मंजिल के कमरे का ताला और कमरे में रखी सेफ, सूटकेस, संदूक के ताले टूटे, सामान बिखरा मिला। उन्होंने बताया कि चोरों ने 50 ग्राम सोने की तीन चेन, 16 ग्राम दो जोड़ी सोने की झुमकी, चार ग्राम के दो जोड़ी सोने के कुंडल, 6-50 ग्राम सोने के टॉप्स, 30 चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी चांदी की पायल, 500 ग्राम पुरानी चांदी, 10 हजार रुपये, एक सिलाई मशीन सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें