फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर सोती लड़की पर तेजाब उड़ेला

Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसाने में नाकाम रहे युवक ने खुन्नस निकालने को की वारदात, गिरफ्तार
नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाने की कोशिश में नाकाम रहने पर उससे खुन्नस खाए युवक ने पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर रात में उसके घर की दीवार फांदकर सोते समय उस पर तेजाब उड़ेल दिया। तेजाब से बुरी तरह झुलसी लड़की ने शोर मचाया तो उसके घर वाले जागे लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो गया। इस घटना में लड़की के साथ सो रही उसकी बहन के भी कपड़े जल गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तेजाब के हमले में 16 वर्षीय किशोरी का चेहरे का दायां हिस्सा, पीठ और गर्दन झुलस गई है। बगल में लेटी उसकी बड़ी बहन के कपड़ों पर भी तेजाब गिरा, हालांकि वह झुलसने से बाल-बाल बच गई। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 326 ए और 452 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। मोहल्ले में ही रहने वाले आरोपी इरशाद को गिरफ्तार भी कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की से प्यार करता था लेकिन जब उसे यह पता चला कि वह किसी दूसरे लड़के से प्यार करती है तो उसने उसे सबक सिखाने के लिए उस पर तेजाब डाल दिया। उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पहले भी किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। घटना की सूचना पर एसडीएम नागेंद्र सिंह और सीओ मनोज यादव ने लड़की के घर पहुंचकर उसके घर वालों से पूछताछ की। लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने एक दुकान से तेजाब खरीदने की बात बताई है। नियम विरुद्घ ढंग से तेजाब बेचने की भी जांच कराई जा रही है। - मनोज यादव, सीओ मोहम्मदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें