फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप सवार बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली, घायल      

Tue, 22 Aug 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी/ हैरमखेड़ा।
विज्ञापन
गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा दरोगा का इलाज        
विज्ञापन

खीरी-हरदोई सीमा के गोमती पुल पर हुई वारदात  
कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे 24 पर सोमवार की रात पिकअप सवार बदमाशों ने कोतवाली मैगलगंज में तैनात दरोगा 43 वर्षीय सूर्यमणि यादव को गोली मारकर घायल कर दिया और पिकअप समेत भाग निकले। घायल दरोगा को सीतापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी ने घायल दरोगा को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। हरदोई बार्डर पर वारदात होने पर एसपी हरदोई ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
मैगलगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात वह सरकारी जीप से एसआई सूर्यमणि यादव के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि त्रिपाल से ढकी एक संदिग्ध पिकअप सिंह ढाबे की ओर से गोमती पुल की ओर जा रही है। इस पर पुलिस लिधीआई मोड़ पर खड़ी हो गई और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक पिकअप तेज रफ्तार से आते हुए दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया। पहले तो चालक ने गति धीमी की, लेकिन अचानक पिकअप की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने पिकअप का जीप से पीछा किया। रात 11.45 बजे थाना क्षेत्र के ही हरदोई जिले की सीमा स्थित गोमती पुल चपरतला के पास पुलिस ने ओवरटेक कर पिकअप रोक ली। एसआई सूर्यमणि यादव जैसे ही जीप से नीचे उतरकर पिकअप की ओर बढ़े, पिकअप सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली दरोगा की गर्दन के नीचे जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस कुछ समझ पाती, इससे पहले ही चालक ने पिकअप पीछे की और मोड़कर भाग निकला। सूचना पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीओ मितौली एलडी भारती आनन-फानन में दरोगा को लेकर सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। दरोगा का ट्रामा लेंटर में इलाज चल रहा है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने वायरलेस सेट में मैसेज पास कर पिकअप की घेराबंदी कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिकअप में बदमाशों के होने की सूचना थी। जिस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इस बीच आई पिकअप के चालक ने पुलिस को देख रफ्तार तेज कर दी। ओवरटेक कर पुलिस ने गोमती पुल के पास पिकअप को रोक लिया था, लेकिन इसी बीच बदमाशों ने दरोगा को गोली मार दी। घायल दरोगा की हालत खतरे से बाहर है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।  
डॉ. एस चन्नप्पा एसपी खीरी 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें