फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना समेत सात शातिर गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2015 10:56 PM IST
लखीमपुर/निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अंतर्जनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना समेत सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी की पांच बाइक भी बरामद की है। एसपी अरविंद सेन ने निघासन पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि गजियापुर ढखेरवा मार्ग पर स्थित औघड़ बाबा के स्थान पर वाहन चेंकिग के दौरान कुछ लोग बाइक से जा रहे थे। पुलिस चेकिंग देखकर वे भागने लगे। पुलिस ने उन लोगों की घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम भुइहारे, कलीम, मुजम्मिल, रूमालू निवासी पठाननपुरवा, रामू निवासी परसादपुरवा, इरफान निवासी डंडूरी, ओमप्रकाश निवासी पढुआ बताया। एसपी अरविंद सेन ने पत्रकारों को बताया कि आरोपियों पर बहराइच, लखीमपुर, धौरहरा सहित कई थानों में लूट, चोरी, हत्या और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। इन लोगों के पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई हैं। भुइहारे गिरोह का सरगना बताया जाता है। पुलिस के अनुसार यह लोग चोरी की बाइकों को बेचने के लिए नेपाल लेकर जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान भेजा
पकड़े गए सातों अभियुक्तों चालान भेज दिया गया है। गैंग के सरगना भुइहारे के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज हैं। जबकि रामू के खिलाफ चार, कलीम के खिलाफ छह, इरफान के खिलाफ दो, रूमालू के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

अभियुक्तों पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई
अभियुक्तों के लंबे चौडे़ आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस गैंगेस्टर लगाने की कार्रवाई करेगी। एसपी अरविंद सेन ने बताया है कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रर्वाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें