फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई को घायल किया अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मैलानी (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जमीन का विवाद, बड़े भाई की पत्नी और बहू भी जख्मी
विज्ञापन

जमीन के विवाद में छोटे भाई ने साथियों सहित खेत में खाद डाल रहे बड़े भाई, भाभी, भतीजे तथा भतीजे की पत्नी पर हमला बोल दिया। हमले में भाई, भाभी तथा भतीजे की पत्नी घायल हो गए। गंभीरावस्था में बड़े भाई को पहले प्राइवेट अस्पताल, फिर पीएचसी ले जाया गया, जहां अस्पताल पहुंचते ही बड़े भाई की मौत हो गई। घटना के बाद छोटे भाई के सभी परिवारीजन घर छोड़कर फरार हो गए।
थाना क्षेत्र के नकहाघाट में सुबह साढ़े नौ बजे 65 वर्षीय दुर्गा सिंह अपने पुत्र बलवीर सिंह, पत्नी हेवंती तथा बलवीर की पत्नी गीता के साथ खेत में खाद डाल रहा था। इसी बीच पड़ोस में ही रहने वाले उसके भाई चंदभान ने अपने साथियों के साथ दुर्गा सिंह पर लाठी, डंडों, सरिया तथा भाले से जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे दुर्गा के सिर में गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने दुर्गा की पत्नी हेवंती के पैर में भाला घोंप दिया। हमले में दुर्गा सिंह के पुत्र बलवीर तथा बलवीर की पत्नी के भी चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर एंबुलेंस पहुंची, लेकिन घरवालों ने प्राइवेट इलाज की बात कहकर एंबुलेंस को लौटा दिया और गंभीरावस्था में उन्हें ट्रैक्टर ट्रॉली से एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। निजी चिकित्सक ने इलाज से मना कर दिया तो पुलिस ने उन्हें मैलानी पीएचसी भेजा, लेकिन पीएचसी पंहुचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली से उतारते समय दुर्गा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्गा सिंह के पुत्र बलवीर की तहरीर पर चाचा चंद्रभान, चंद्रभान के पुत्रों लक्खू और संतोष, नकहाघाट निवासी मदन, जनार्दन तथा मनोज पुत्रगण चंद्रिका निवासी सुरजनपुर, नीरज तथा राजू पुत्रगण राजेंद्र निवासी नकहाघाट के खिलाफ धारा 147,148, 323, 504, 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्गा की पुत्री सुनीता ने बताया कि चंद्रभान के पुत्र भी स्कूल जाते समय उसे परेशान करते थे। जिसकी लिखित सूचना उसने थाना पुलिस तथा एसपी को लखीमपुर जाकर दी थी। घटना के पीछे जमीन के विवाद की रंजिश की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रभान ने साथियों सहित एकराय होकर खेत में खाद डाल रहे अपने भाई दुर्गा सिंह पर हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस भिजवाई। एंबुलेंस को घरवालों ने लौटा दिया। घटना के बाद से चंद्रभान के सभी घरवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
-अजय यादव, एसओ-मैलानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें