फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निघासन में घेराव के दौरान पुलिस से झड़प, धक्का-मुक्की

Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठवें दिन भाजपाइयों ने घेरा निघासन, हैदराबाद, भीरा और पसगवां थाना
विज्ञापन

खराब कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने गुरुवार को निघासन, हैदराबाद, पसगवां और भीरा थानों का घेराव किया। इस दौरान निघासन में भाजपाइयों और पुलिस में टकराव की नौबत आई, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने से बच गई।
निघासन। थाना घेराव के दौरान पुलिस और भाजपाइयों में झड़प हो गई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने के अंदर घुसने नहीं दिया। धक्का-मुक्की और झड़प के दौरान ज्ञापन भी फट गया। हुआ यह कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ता अशोक चौधरी के आवास पर एकत्र ह़ुए। उसके बाद पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा और कुंवर राज राजेश्वर सिंह की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए तहसील गेट पर पहुंचे और थाने की ओर रुख किया। थाने के बाहर पुलिस ने भाजपाइयों को रोक लिया। इस पर धक्का मुक्की और नोकझोंक भी हुई। एक दरोगा रामकुमार वर्मा से भिड़ गया, जिस पर भाजपाई नाराज हो गए और गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम रामप्रकाश ने भी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में एसओ मनोज सिंह के माफी मांगने पर लोग शांत हुए। इस दौरान दयाशंकर मौर्य, श्यामू पांडे, शशीकांत चतुर्वेदी, केएल वर्मा, संगम लाल मिश्रा, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद लोधी ने किया।
विज्ञापन

ममरी। सांसद अजय मिश्र टेनी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने हैदराबाद थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपा सरकार को बर्खास्त करने के बाबत राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसओ को दिया गया। ममरी से पैदल मार्च कर थाने पहुंचे भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। टेनी ने कहा कि प्रदेश में चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार की बाढ़ आ गई है। सरकार के दबाव में पुलिस रिपोर्ट लिखने से कतरा रही है। सही काम करने वाले पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी खुलेआम टहल रहे हैं, प्रदेश में जंगलराज कायम है। सपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। धरने को डॉ प्रीति, ईश्वरदीन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, भेखराम वर्मा, रमेशचंद पांडे शलभ समेत कई लोगों ने संबोधित किया। संचालन इंद्रजीत यादव ने किया। धरने में विजय शुक्ला रिंकू, ठाकुर प्रसाद गंगवार, रामस्वरूप वर्मा समेत सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
जंगबहादुर गंज। थाना पसगवां का भाजपाइयों ने घेराव कर प्रदर्शन किया और धरना दिया। साथ ही आठ सूत्री ज्ञापन कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश यादव को दिया। ज्ञापन में नौ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के बाद हत्या करने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने, सुखवसा में हुए हरिशंकर पांडे हत्याकांड का पर्दाफाश करने, ग्राम समाज की भूमि, तालाबों तथा चरागाहों से अवैध कब्जा हटवाने, गोहत्या पर रोक लगाने की मांग की गई।
भाजपा अवध प्रांत के उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने एक सप्ताह में बालिका की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो थाने का घेराव होगा। घेराव के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की गई। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, डॉ विजय पाठक,  पूर्व चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा, श्यामकिशोर अवस्थी ने विचारर रखे। इस मौके पर पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह, डॉ आस्था खरे, अंकित मिश्रा, ज्योतिर्मय बरतरिया, देवेश वाजपेई, गौरव कटियार, आशीष शर्मा, आशीष त्रिवेदी, अंकुर यादव, शिवम गुप्ता, सर्वेश बाबू मिश्रा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
--
ठहाका लगा उठे पुलिसकर्मी
ममरी। हैदराबाद थाने में धरने पर बैठे भाजपाइयों को उस समय कुर्सियां उठाकर अपने सिर पर रखनी पड़ीं जब झमाझम वर्षा होने लगी। कुछ भाजपाई पेड़ों के नीचे खिसक लिए और कुछ ने कुर्सियां अपने सिर पर रखकर बारिश से बचने का प्रयास किया। इस पर छाया में खड़े पुलिसकर्मी ठहाका लगाते रहे।
-- 
आज होगा गोला और मैगलगंज में प्रदर्शन
लखीमपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने बताया कि 16 जुलाई को अंतिम दिन गोला गोकर्णनाथ में कोतवाली का घेराव होगा। वहीं थाना मैगलगंज का भी घेराव कर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

भीरा/बिजुआ। भाजपा नेताओं ने भीरा थाने का घेराव किया। इससे पहले सांसद प्रतिनिधि विधान सभा क्षेत्र प्रभारी दीपक तलवार एवं भाजपा नेता गजेंद्र सिह के नेतृत्व में भीरा के काली मंदिर से थाना भीरा तक पैदल मार्च निकाला। बिजुआ ब्लाक के स्थानीय नेताओं का गैरहाजिर रहना चर्चा बना रहा। इस मौके पर भाजयुमो जिला मंत्री/विधान सभा प्रभारी   उदयवीर सिंह, रणजीत कौर, गोपाल बिहारी सिन्हा, सतीश  चौधरी, विकास गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर शिवपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद  रहे।
इधर, थाना घेराव कार्यक्रम में बिजुआ ब्लाक के कई नेता पहुंचे ही नहीं, कुछ ने फोन पर जानकारी होने से ही इंकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें