कस्बे से दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे जनरल मर्चेंट व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने हैदराबाद थाना क्षेत्र के नहर मार्ग पर सरेशाम लूट लिया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
ग्राम बेहड़ा मुल्तान निवासी विकास कुमार राठौर ममरी में जनरल मर्चेंट की दुकान करता है। उसने बताया कि मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। वह जैसे ही नहर मार्ग से ऊंचागांव खड़ंजे पर पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और झोले में मौजूद छह हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।