फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर फारेस्ट गार्ड निलंबित

Wed, 21 Jan 2015 05:53 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉचरों से जंगल गश्त कराना फारेस्ट गार्ड को मंहगा पड़ गया। इसके चलते काम में लापरवाही बरतने के आरोप में किशनपुर सेंक्च्युरी वन क्षेत्र की बरुआ बीट में तैनात फारेस्ट गार्ड मनोज कुमार श्रीवास्तव को दुधवा नेशनल पार्क के उप-निदेशक वीके सिंह ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान फारेस्ट गार्ड को पलिया ऑफिस से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक वीके सिंह ने बताया कि किशनपुर सेंक्च्युरी वन क्षेत्र की बरुआ बीट में तैनात फारेस्ट गार्ड मनोज कुमार श्रीवास्तव ड्यूटी के प्रति काफी दिनों से लापरवाही बरत रहा था। उन्होंने बताया कि फारेस्ट गार्ड अपनी जगह वॉचरों को जंगल गश्त पर भेजता था। उन्होंने बताया कि फारेस्ट गार्ड की ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायत किशनपुर सेंक्च्युरी वार्डेन कल्पनाथ गौतम ने कई बार की। उन्होंने बताया कि चेतावनी के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। इसके आरोप में उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें