12 सितंबर से लापता 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। परिवार वालों ने किसी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव भैरमपुर निवासी 45 वर्षीय सूरज करीब 25 सालों से अपने परिवार समेत ससुराल दुबहा में रहता है। परिवार वालों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। वह कई बार घर पर बिना बताए चला जाता था। 12 सितम्बर को भी वह अचानक घर से चला गया। ससुरालीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह गांव के लोग खेतों को चारा लेने गये थे, वहां पर उसी के खेत में लगे पेड़ में उसका शव लटकता पाया गया। मृतक के चार पुत्र तथा दो पुत्रियां है। इस बाबत एसओ डीके यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।